आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, TS EAMCET Result 2023, 25 मई 2023 को जारी कर दिए गए है। इसलिए वह उम्मीदवार जो परीक्षा में शामिल हुए थे, वह नीचे कुछ स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते है।
JNTU हैदराबाद ने 25 मई 2023 को TS EAMCET के रिजल्ट जारी किए। घोषणा के अनुसार, शिक्षा मंत्री सबिथा इंद्रा रेड्डी ने 11:30 बजे के पूर्व-निर्धारित समय के बजाय सुबह 9:30 बजे रिजल्ट घोषित किया है।
रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट eamcet.tsche.ac.in पर जारी किए गए हैं। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार को हॉल टिकट नंबर तैयार रखना चाहिए और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। रिजल्ट के साथ ही रैंकार्ड भी जारी किया गया है। TS EAMCET Result 2023 के रिजल्ट में उम्मीदवार की व्यक्तिगत जानकारी के साथ ही प्राप्त किए गए अंक, रैंक, योग्यता स्थिति और अन्य महत्वपूर्ण विवरण शामिल होंगे।
TS EAMCET Result 2023 : रिजल्ट की जांच कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करके टीएस ईएएमसीईटी 2023 के रिजल्ट की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं:
स्टेप 1 : सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट eamcet.tsche.ac.in पर जाएं।
स्टेप 2 : अब आपको TS EAMCET Result 2023 लिंक खोजना है और उस पर क्लिक करना है।
स्टेप 3 : क्लिक करते ही अगले पृष्ठ पर रीडायरेक्ट होंगे जहां आपको आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने की आवश्यकता होगी जैसे हॉल टिकट नंबर एंव जन्म तिथि।
स्टेप 4 : अंत में, उम्मीदवार रिजल्ट को भविष्य के लिए डाउनलोड कर सकते हैं।
न्यूनतम योग्यता अंक
नीचे उम्मीदवार टीएस ईएएमसीईटी 2023 परीक्षा में आवश्यक न्यूनतम योग्यता अंक की जांच कर सकते हैं। परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पात्र होंगे। रिजल्ट की घोषणा के बाद अंतिम काउंसलिंग तिथि भी जारी की जायेगी।
श्रेणी | न्यूनतम योग्यता अंक |
सामान्य / ओबीसी | 40 अंक (25 %) |
एससी / एसटी | कोई न्यूनतम योग्यता अंक नहीं |