सरकार के द्वारा वैदिक बोर्ड के 5 क्षेत्रीय केंद्र स्थापित किए जाने की योजना शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राज्यसभा को जानकारी दी है कि सरकार वेद पद्धति को प्रोत्साहित करने के लिए महर्षि संदीपनि राष्ट्रीय वेद संस्कृत शिक्षा बोर्ड (MSRVSSB) के 5 क्षेत्रीय केंद्र स्थापित करेगी।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने 8 अगस्त, 2022 को महर्षि संदीपनि राष्ट्रीय वेद संस्कृत शिक्षा बोर्ड (MSRVSSB) की स्थापना की है। उज्जैन में स्थित महर्षि संदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान के अलावा उत्तर-पूर्व में पांच उपकेंद्र चार धाम और मां कामाख्या देवी पीठ में वेद विद्या को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू किए जा रहे हैं।
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है वर्तमान में देश भर में 123 पाठशालाएं हैं जहां 4,600 छात्र पढ़ाई कर रहे हैं और इनमें 632 शिक्षक हैं। 258 गुरु शिष्य परम्परा यूनिट में 2,240 छात्र और 430 शिक्षक हैं।
राष्ट्रीय आदर्श वेद विद्यालयों के छह स्थानीय शाखाएं हैं – मध्य प्रदेश, ओडिशा, गुजरात, असम, कर्नाटक और उत्तराखंड। धर्मेंद्र प्रधान ने 4 अक्टूबर, 2022 को पुरी में दूसरे राष्ट्रीय आदर्श वेद विद्यालय (RAVV) का उद्घाटन किया, जिसका उद्देश्य लोगों के बीच वेदों के ज्ञान को फैलाना था। पहला RAVV मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थापित किया गया था।
“रिग्वेद, सामवेद, यजुर्वेद और अथर्ववेद” के कोर्स के साथ-साथ छात्रों को विज्ञान, अंग्रेजी, गणित, वैदिक गणित, सामाजिक विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान और कृषि के विकल्प का अवसर मिलेगा।