हिंदी और अंग्रेजी भाषा में माहिर न रहने वाले छात्रों के लिए यह खुशखबरी है कि अब उनकी पढ़ाई के बीच भाषा समस्या नहीं बनेगी। इस प्रकार के छात्र अब अपने मनपसंद कोर्स में दाखिला ले सकते हैं और अपनी क्षेत्रीय भाषा में पढ़ाई कर सकते हैं। इंदिरा गांधी राष्ट्रीयमुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने क्षेत्रीय भाषा में पढ़ाई करने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए ऑनलाइन लेक्चर शुरू कर दिए हैं। इस पहल के माध्यम से छात्रों को सरल और विवेकपूर्ण तरीके से पढ़ाई करने का मौका मिलेगा।
स्टडी में रुझान बढ़ाने के लिए एक पहल
ऑनलाइन स्टडी के माध्यम से सोशल साइंस और ह्यूमैनिटीज के कोर्स 13 क्षेत्रीय भाषाओं में यूट्यूब चैनल के माध्यम से लेक्चरों के रूप में पढ़ाएं जायेंगे है। वर्तमान में रोजाना एक भाषा के 4 लाइव लेक्चर हो रहे हैं, जो बाद में यूट्यूब पर सेव कर दिए जाते हैं। इससे जो छात्र लाइव लेक्चर मिस कर जाते हैं, वे खुद के समय और सुविधानुसार लेक्चर देख सकते हैं। ये लेक्चर सुबह 9 से 11 बजे और दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक 15 जुलाई तक 13 क्षेत्रीय भाषाओं में हजार से अधिक उपलब्ध हैं और इन्हें यूट्यूब पर भी अपलोड कर दिया गया है। क्षेत्रीय भाषाओं के छात्रों में पढ़ाई के प्रति रुझान भी बढ़ता जा रहा है।
छात्र मनपसंद कोर्स कर सकेंगे अपनी भाषा में
विश्वविद्यालय ने बताया है कि ज्यादातर दक्षिण भारतीय छात्रों को हिंदी एंव अंग्रेजी भाषा समझने में दिक्कत होती है, और यह भाषा पढ़ाई-लिखाई की मुख्य भाषा हैं। इसलिए छात्रों को इग्नू (IGNOU) और अन्य विश्वविद्यालयों में पढ़ाई करने में कठिनाई होती थी। इसी कारण बहुत से छात्र अपने मनपसंद कोर्स में भाषा समस्या के कारण दाखिला नहीं ले पाते थे, लेकिन अब उन्हें इग्नू (IGNOU) से अपनी भाषा में पढ़ाई करने का अवसर मिल रहा है।
कोर्स का प्रकार | लेक्चर संख्या |
सर्टिफिकेट कोर्स | 13 |
डिप्लोमा कोर्स | 04 |
पीजी सर्टिफिकेट | 02 |
पीजी डिप्लोमा कोर्स | 08 |
बैचलर डिग्री कोर्स | 05 |
मास्टर डिग्री कोर्स | 12 |