आईबीपीएस आरआरबी 2023 भर्ती अधिसूचना: आईबीपीएस द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर दिनांक 31 मई 2023 को आईबीपीएस आरआरबी 2023 भर्ती नोटिफिकेशन प्रकाशित की गई है। इस अधिसूचना के अनुसार आईबीपीएस ने कुल 8612 पदों के लिए रिक्तियों की घोषणा की है। इन पदों में क्लर्क, पीओ और ऑफिसर स्केल II और III पद शामिल हैं।
बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान हर साल देश भर में विभिन्न क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के लिए आईबीपीएस आरआरबी परीक्षा (IBPS RRB Exam) आयोजित करता है जिसके माध्यम से योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाती है। उम्मीदवार आईबीपीएस आरआरबी 2023 अधिसूचना से संबंधित सभी आवश्यक विवरण जैसे कि पदों की संख्या, पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क आदि नोटिफिकेशन में में देख सकते हैं।
आईबीपीएस आरआरबी 2023 भर्ती अधिसूचना: आवश्यक तिथि
इवेंट | तिथि |
आईबीपीएस आरआरबी 2023 नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि | 31 मई 2023 |
आईबीपीएस आरआरबी 2023 आवेदन शुरू होने की तिथि | 01 जून 2023 |
आईबीपीएस आरआरबी 2023 आवेदन की अंतिम तिथि | 21 जून 2023 |
आईबीपीएस आरआरबी 2023 प्री एग्जाम ट्रेनिंग | 17 – 22 जुलाई 2023 |
आईबीपीएस आरआरबी 2023 पीओ & क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा | 5, 6, 12, 13, & 19 अगस्त 2023 |
आईबीपीएस आरआरबी 2023 ऑफिसर स्केल – II & III परीक्षा | 10 सितम्बर 2023 |
आईबीपीएस आरआरबी 2023 पीओ मुख्य परीक्षा | 10 सितम्बर 2023 |
आईबीपीएस आरआरबी 2023 क्लर्क मुख्य परीक्षा | 10 सितम्बर 2023 |
इच्छुक उम्मीदवारों को सीधे लिंक के माध्यम से आईबीपीएस आरआरबी 2023 नोटिफिकेशन डाउनलोड करने का मौका मिलता है। इस अधिसूचना में सीआरपी आरआरबी – XII के लिए विस्तृत जानकारी शामिल है जो रिक्तियां, पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क आदि के बारे में बताती है।
आईबीपीएस आरआरबी भर्ती 2023 के लिए उम्मीदवार 01 जून 2023 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून 2023 है। यदि आप आईबीपीएस आरआरबी की भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको पहले पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा। IBPS RRB के लिए आपकी शैक्षिक योग्यता आवेदन पत्र पीडीएफ में बताई जाएगी। इसके लिए हमने आपको नीचे जानकारी दी हैं जिससे आप आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आईबीपीएस आरआरबी 2023 आवेदन करने के लिए न्यूनतम योग्यता
आईबीपीएस आरआरबी 2023 विभिन्न पदों पर भर्ती करता है, जिसके अधिकतर पदों के लिए ग्रेजुएशन पूरा करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते है विस्तृत जानकारी के लिए आपको नोटिफिकेशन पढ़ने की आवश्यकता है।
आईबीपीएस आरआरबी 2023 भर्ती अधिसूचना: आयु सीमा
- आईबीपीएस आरआरबी में शामिल ऑफिस अस्सिस्टेंट पद के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आईबीपीएस आरआरबी में शामिल ऑफिस स्केल I (अस्सिस्टेंट मैनेजर) पद के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आईबीपीएस आरआरबी में शामिल ऑफिस स्केल II ( मैनेजर) पद के लिए उम्मीदवार की आयु 21 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आईबीपीएस आरआरबी में शामिल ऑफिस स्केल III (सीनियर मैनेजर) पद के लिए उम्मीदवार की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आईबीपीएस आरआरबी 2023: आवेदन फीस
- सामान्य / ईडब्ल्यूएस / ओबीसी से संबधित उम्मीदवारों के लिए आईबीपीएस आरआरबी में आवेदन करने की फीस 850 रूपये है।
- एसटी / एससी / पीडब्ल्यूडी श्रेणी से संबंध रखने वाले उम्मीदवार को आवेदन के दौरान 175 रुपये जमा करने होंगे, जिन्हे आप क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड आदि के माध्यम से जमा कर सकते है।