दिल्ली विश्वविद्यालय ने NCWEB के लिए बैचलर ऑफ आर्ट्स (BA) और बैचलर ऑफ कॉमर्स (BCom) की दूसरी कट ऑफ सूची 23 अगस्त 2023 को जारी कर दी है, जिसे आप दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर देख सकते है। ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया आधिकारिक तिथि के अनुसार आज, 24 अगस्त 2023 से शुरू होने वाली है।
NCWEB योग्य उम्मीदवारों को उनके 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर एडमिशन प्रदान करता है, जोकि दिल्ली विश्वविद्यालय के ग्रेजुएशन एडमिशन 2023 के विपरीत है, क्योंकि वह कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) UG 2023 के स्कोर पर आधार पर एडमिशन की अनुमति देता है।
इस साल प्रसिद्ध दिल्ली विश्वविद्यालय कॉलेजों में कट ऑफ काफी उच्च रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, मिरांडा हाउस और हंसराज कॉलेज में बीए हिस्ट्री और राजनीति विज्ञान एडमिशन के लिए सबसे उच्च सामान्य श्रेणी के कट ऑफ 90 और 87 है। जबकि बीए इकोनॉमिक्स और पॉलिटिकल साइंस के लिए सबसे उच्च NCWEB द्वितीय कट ऑफ 2023 में मिरांडा हाउस में 85 और हंसराज कॉलेज में 83 है।
NCWEB के पहले कट ऑफ के अनुसार, बीकॉम के लिए मिरांडा हाउस की कट ऑफ 89 थी, जबकि दूसरे कट ऑफ स्कोर को केवल दो अंकों से कम करके, 87 किया गया है।
दिल्ली विश्वविद्यालय NCWEB 2023 : Second Cut Off
दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों में सामान्य श्रेणी के लिए दूसरी सूची की कट ऑफ निम्नलिखित है:
कॉलेज का नाम | कट ऑफ |
मिरांडा कॉलेज | 87 |
हंसराज कॉलेज | 86 |
श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स, दिल्ली विश्वविद्यालय | 73 |
केशव महाविद्यालय | 71 |
श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज | 70 |
मैत्रेय कॉलेज | 69 |
जीजस एंड मेरी कॉलेज | 70 |
जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज | 67 |
माता सुंदरी कॉलेज | 67 |
राजधानी कॉलेज | 67 |
दूसरी ओर, दिल्ली विश्वविद्यालय ने 22 अगस्त को तीसरी यूजी एडमिशन सूची जारी की है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाकर सीट आवंटन सूची डाउनलोड कर सकते हैं। तीसरी आवंटन सूची में चयनित उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी आवंटित सीटों को 24 अगस्त तक स्वीकार करें। साथ ही उन्हें 26 अगस्त तक एक अनिवार्य एडमिशन शुल्क भी देना होगा।
महत्वपूर्ण बात यह है कि चयनित उम्मीदवारों को विश्वविद्यालय में एडमिशन के लिए उनके पंजीकरण की पुष्टि के लिए आवश्यक दस्तावेज़ सबमिट करने होंगे। साथ ही, आवश्यक दस्तावेज़ की ऑनलाइन सत्यापन की प्रक्रिया कॉलेज/संस्थान द्वारा 25 अगस्त तक की जा सकती है।